Close

    हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की

    Publish Date: मार्च 5, 2022

    चण्डीगढ़, 5 मार्च – हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार को हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस शिष्टाचार मुलाकात में दोनों राज्यपालों ने खुशनुमा माहौल में बातचीत की। इसके साथ-साथ दोनों राज्यपालों ने हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, कला और साहित्य के विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल श्री दत्तात्रेय ने उन्हें भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा व शॉल भेंट कर सम्मानित किया वहीं राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भी हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मान दिया।
    WhatsApp Image 2022-03-05 at 5.22.27 PM

    WhatsApp Image 2022-03-05 at 5.22.27 PM (1)