Close

    हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

    Publish Date: जून 20, 2024
    WhatsApp Image 2024-06-20 at 6.49.35 PM

    चण्डीगढ़, 20 जून- हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से वीरवार को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के प्रतिनिधीमंडल नें मुलाकात की। प्रतिनिधीमंडल ने मुलाकात कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और हरियाणा के राजनीतिक परिदर्शय पर अपनी बात राज्यपाल के समक्ष रखी। प्रतिनिधीमंडल के राज्यपाल से अलविदा लेते समय उठने पर राज्यपाल ने उनके ज्ञापन पर विचार करने का बात कही। प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान, विधायक आफताब अहमद, विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक गीता भुक्कल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज पूर्व विधायक चौधरी लहरी सिंह शामिल थे।
    WhatsApp Image 2024-06-20 at 6.49.36 PM

    WhatsApp Image 2024-06-20 at 6.49.35 PM