Close

    हरियाणा के राज्यपाल तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में रंग बहार- पुष्प उत्सव तथा रंग महोत्सव 2024 का शुभारंभ किया

    Publish Date: मार्च 6, 2024
    WhatsApp Image 2024-03-06 at 4.37.23 PM

    चंडीगढ़, 6 मार्च। हरियाणा के राज्यपाल तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में रंग बहार- पुष्प उत्सव तथा रंग महोत्सव 2024 का शुभारंभ किया।
    राज्यपाल-कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने रंग बहार इवेंट के तहत सृजित विकसित भारत थीम के विविध स्टाल्स का अवलोकन किया। भारतीय ज्ञान परंपरा से लेकर आधुनिक विज्ञान-प्रौद्योगिकी की झलक दिखलाते हुए कट-आउट्स प्रेजेंटेशन को कुलाधिपति ने खूब सराहा। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया।
    पुष्प उत्सव रंग बहार में गो-ग्रीन का संदेश बुलंद करते हुए राज्यपाल-कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने परिसर में पौधारोपण किया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एण्ड विजुअल आर्ट्स के कुलपति गजेन्द्र चौहान, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.के. मल्होत्रा तथा प्रतिष्ठित उद्योगपति राजेश जैन ने भी इस अवसर पर पौधारोपण किया।
    राज्यपाल-कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने रंग महोत्सव के पोस्टर तथा विवरणिका का लोकार्पण कर इस मेगा इवेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने एमडीयू के सांस्कृतिक-साहित्यिक-पर्यावरणयी-कम्युनिटी आउटरिच पहल की सराहना की। इस इवेंट की सफलता के लिए उन्होंने कुलपति प्रो. राजबीर सिंह और टीम एमडीयू को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
    एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि रंग-महोत्सव मेगा इवेंट साहित्य, संगीत, कला, थिएटर, पाक-कला, पर्यावरणीय सरोकारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। एमडीयू संस्कृति तथा संस्कारों को पुष्पित-पल्लवित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलपति ने कहा कि रंग बहार पुष्प उत्सव, विश्वविद्यालय समुदाय को प्रकृति तथा पर्यावरणीय संरक्षण से जोड़ने का पर्व है। कुलपति ने कहा कि रंग महोत्सव विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक्सीपीरेंसियल लर्निंग का बेहतरीन अवसर है।
    एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने राज्यपाल-कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय तथा अन्य आमंत्रित अतिथियों का आभार जताया।
    भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्षा डा. शरणजीत कौर, प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी राजेश जैन, दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एण्ड विजुअल आर्ट्स के कुलपति गजेन्द्र चौहान, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.के. मल्होत्रा, डीन, एकेडमिक एफेयर्स प्रो. ए.एस. मान, कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा, हिमालयन टीवी, नेपाल के कार्यकारी निदेशक श्याम कदेल, एमिटी एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष विपिन शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में रही।
    रंग बहार कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. विनीता हुड्डा ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन संगीत विभाग के डा. सौरभ वर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन रंग बहार के सह-संयोजक निदेशक युवा कल्याण डा. जगबीर राठी ने किया। रंग महोत्सव के संयोजक तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
    एमडीयू के डीन, एकेडमिक एफेयर्स प्रो. ए.एस. मान, कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा, चीफ वार्डन बॉयज प्रो. सत्यवान बरोदा, चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. सपना गर्ग, विभिन्न फैकल्टीज के डीन, शैक्षणिक विभागों के अध्यक्ष, प्राध्यापकगण, इवेंट आयोजन टीम सदस्यगण, विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ पदाधिकारीगण, विवि कर्मी, विद्यार्थीगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। छात्र कल्याण कार्यालय टीम ने इवेंट आयोजन समन्वयन किया।
    रंग बहार कार्यकम में नेस्ट मेकिंग तथा बोनसाई मेकिंग कार्यशालाएं मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। इस इवेंट में फ्रेश फ्लावर, फ्लोरल एक्जीबिट्स, फोलिएज प्लांटस, बोनसाई, कैक्टस, रंगोली, फोटोग्राफी, पेंटिंग, वेजीटेबल कर्विंग, आन द स्पॉट रील मेकिंग, बेस्ट नर्सरी ट्राफी, बेस्ट गार्डन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसके अलावा हरियाणवी पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां, फूड स्टॉल समेत अन्य आकर्षक गतिविधियों ने भी आगुंतकों को खूब लुभाया।
    रंग बहार झलकियां
    – राज्यपाल-कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय, कुलपति प्रो. राजबीर सिंह समेत अन्य विशिष्ट जनों ने ईवी वाहन में रंग बहार पुष्प उत्सव का अवलोकन कर ग्रीन एनर्जी के प्रोत्साहन का संदेश दिया।
    – रंग बहार उद्घाटन सत्र में संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की संगीतमय शुरूआत की।
    – संगीत विभाग की अध्यक्षा प्रो. विमल द्वारा रचित तथा डा. अशोक वर्मा द्वारा संगीतबद्ध वसंत गीत- आई फूलों की ऐसी बहार, आई बसंत ऋतु आई की शाानदार प्रस्तुति संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने दी।
    – गांव भाली आनंदपुर की महिलाओं ने हरियाणवी लोकगीत प्रस्तुत कर फागण की मनमोहक छटा बिखेरी।
    – ढोल-नगाड़ों-बीन पार्टी ने सुर लहरियों से रंग बहार को मस्ती एवं हर्षाेल्लास के रंग में गुंजायमान किया।
    – रंग बहार कार्यक्रम में बूंदी, राजस्थान से आए बहुरूपियों ने उपस्थित जन जमकर खूब गुदगुदाया, खूब मनोरंजन किया।
    – पुष्प उत्सव में प्रतिभागियों ने पुष्पों की बहार सजाई।
    – रंग बहार में बनाए गए विभिन्न सेल्फी प्वाइंटस पर सेल्फी लेने की धूम रही।