Close

    विश्व रेड क्रॉस दिवस (रोहतक)

    Publish Date: मई 8, 2022

    सबसे पहले मैं सभी प्रदेशवासियों को विश्व रेड क्रॉस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज पूरे विश्व में रेड क्रॉस दिवस मनाया जा रहा है। भारतीय रेड क्रॉस समिति, हरियाणा राज्य शाखा द्वारा आयोजित इस रेड क्रॉस दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।
    आज रेड क्रॉस आन्दोलन के जन्मदाता सर जीन हेनरी ड्यूना की जयन्ती है। मैं उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। आज का यह दिन पूरे विश्व में रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सैलफ्रीनों के युद्व भूमि में हजारों सैनिकों की दुःखभरी कराहट को सुन कर ड्यूना के मन में घायल सैनिकों कीे सहायता करने के लिए संस्था बनाने का विचार आया। इसी के परिणाम स्वरूप 1863 में रेड क्रॉस का शुभारम्भ हुआ। तभी से रेड क्रॉस संस्था लोगों के दुःख-दर्द को कम करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है ।
    इस वर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस का थीम “BE HUMAN KIND” है।
    इसका उद्देश्य रेड क्रॉस द्वारा जन-जन को मानवीय मूल्यों के लिए प्रोत्साहित करना है और दयालुता का संदेश देना है। इस विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर हमें दयालुता के कार्याें का जश्न मनाना चाहिए और यह दिखाना चाहिए कि मानवता के प्रति किए गए कार्यो का कैसे एक साथ वैश्विक प्रभाव होता है। आजादी के अमृत काल में विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाने का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस अवसर पर हम नम्रता और दयालुता अपनाने का संकल्प ले जिससे हमारे घर-परिवार, समाज व देश-दूनिया धरती पर स्वर्ग बनेगा है।
    मुझे खुशी हेै कि आज सभी जिला रेड क्रॉस एवं सैंटजॉन शाखाओं द्वारा रेड क्रॉस की गतिविधियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। मैं उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही दूसरी जिला शाखाओं से अपील करता हूं कि वे भी और बेहतर कार्य करें ताकि अगली बार आप भी पारितोषिक की लाईन मे खड़े हों।
    कोरोनाकाल के दौरान रेड क्रॉस व सैंटजॉन के स्वयंसेवकों ने प्रथम पंक्ति में खड़े होकर योद्धा के रूप में जो कार्य किया उसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। इससे लाखों लोगों का कोरोना संक्रमण से बचाव हुआ है। यह मानव भलाई के लिए बहुत महान कार्य है।
    हरियाणा रेड क्रॉस के कार्यकर्ताओं में मानव कल्याण के लिए आगे बढ़कर कार्य करने का जज्बा होना चाहिए जिससे समाज के युवा वर्ग को प्रेरणा मिलेगी। आज इस दिवस पर सैटजान द्वारा तैयार किए गए स्वयंसेवकों ने जो दृष्य-प्रस्तुत किए हेै, उन्हें देखकर ऐसा लगता हेै कि ये स्वयंसेवक समाज के लिए एक नया अध्याय शुरु करेगें और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगें।
    रेड क्रॉस के सात मुख्य उद्देश्य मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवाएँ, एकता एवं सार्वभौमिकता है। इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखकर रेड क्रॉस की शाखाएं व सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करते रहें।
    स्वैच्छिक रक्तदान सेवा के क्षेत्र में तो हरियाणा राज्य रेड क्रॉस ने हमेशा कीर्तिमान स्थापित किए है। रक्तदान से लाखों जरूरतमंद लोगों को जीवन दान मिला है। रेड क्रॉस के प्रयासों से गत् 2021-22 मंे 2992 स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों केआयोजन द्वारा 1,59,000 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
    स्कूलों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में जूनियर तथा युवा रेड क्रॉस समूह से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाना चाहिए ताकि वे विद्यार्थी जीवन से ही सेवा, स्वास्थ्य और मित्रता की भावना का भाव समझें। यही युवा रेड क्रॉस की गतिविधियों को जन-जन तक पहुचांने के लिए एम्बैसडर के रूप में कार्य करेंगे।
    रेड क्रॉस सोसायटी व सैंटजॉन शाखा अपने नियमित कार्यों के साथ-साथ युवाओं को स्किल व प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान कर स्टार्ट-अप के लिए तैयार करना होगा। इसके लिए कारपोरेट जगत की संस्थाओं से संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ-साथ युवाओं को उदमिता के प्रति जागृत करने के लिए विश्वविद्यालयों व अन्य विशेषज्ञ संस्थाओं से युवाओं को जोड़ा जाए तो युवा शक्ति को चैनेलाईज कर बेहतर उपयोग किया जा सकता है।
    भाईयों-बहनों ! आज के डिजीटल युग में युवाओं को नई प्रौद्योगिकियों और कौशल विकास से जोड़ने की आवश्यकता है। इंटरनेट से जुड़े ब्लॉकचेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, और साइबर सुरक्षा व अन्य क्षेत्रों रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।
    इसलिए स्वयंसेवी, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं को इनसे सम्बन्धित ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहायता करनी होगी। सरकार के पास सीएसआर में भूरपूर धनराशि का प्रावधान है। संस्थाएं भी इस राशि का लाभ उठाकर युवा कल्याण के लिए कार्य करें।
    सभी संस्थाओं को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग सहित समाज के कमजोर वर्ग व ग्रामीण पृष्ठ भूमि से आने वाले युवाओं को उद्यमिता, रोजगार सम्बंधी अवसर जुटाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
    हमें नई युवा पीढ़ी के लिए रोजगार शिक्षा, प्रशिक्षण व स्किल संबधित सभी नए साधनों का प्रयोग करना है। यही तभी हो सकता है जब हम देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तैयार की गई स्किल इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया, मैक इन इंडिया जैसी नीतियों का भरपूर लाभ उठा पाएं। युवाओं को जागृत करने से देश को नई दिशा मिलेगी और युवा पीढ़ी का भविष्य भी स्वर्णिम होगा। मेरा विश्वास है कि आप सभी युवा पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए तथा सामाजिक बूराईयों के निराकरण व जन कल्याण के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर देश को आत्म निर्भर बनाने में अपना योगदान देगें।
    इस दिवस पर मैं रेड क्रॉस के स्वंयसेवको, स्कूलो, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से आये हुए जूनियर व यूथ रेड क्रॉस केसदस्य स्वयं सेवको तथा उपस्थित जन-समूह से अपील करना चाहूॅगा कि आप सभी इस वर्ष के विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम “BE HUMAN KIND” को घ्यान मे रखते हुए आमजन को मानवीय होने के लिए प्रोत्साहित करेगें तथा रेड क्रॉस व सैट जॉन की कल्याणकारी गतिविधियो का प्रचार-प्रसार करेगे ताकि रेड क्रॉस का संदेश जन-जन तक पहुचें ओर हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान रहे।
    एक बार फिर आप सभी को रेड क्रॉस दिवस की शुभकामनाएं।

    धन्यवाद
    जय हिन्द-जय हरियाणा!