Close

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को भारतीय नव संवत वर्ष -2079 की शुभकामनाएं दी

    Publish Date: अप्रैल 2, 2022

    चण्डीगढ़ 02 अप्रैल – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को भारतीय नव संवत वर्ष -2079 की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह नव वर्ष प्रदेशवासियों के लिए समृद्धि, खुशहाली व नई उर्जा लेकर आया है।
    श्री दत्तात्रेय ने कहा कि देश में नव वर्ष के उपलक्ष में कईं त्योहार मनाएं जाते हैं। उत्तर भारत में बैशाखी, महाराष्ट्र में इस त्योहार को गुड़ी पड़वा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगादी के नाम से मनाया जाता है। वहीं गोवा और केरल में कोंकणी समुदाय के लोग इसे संवत्सर पड़वो के नाम से मनाते हैं।
    इसी दिन से भारतीय संस्कृति के अनुसार नवरात्रों की शुरुआत होती है। उन्होंने देशवासियों को सभी त्योहारों व नवरात्रों की शुभकामनाएं दी हैं।