Close

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में सशक्त और समर्थ भारत की दिशा में योगदान के लिए नीति आयोग द्वारा हरियाणा की सात महिलाओं का वीमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड पांचवे संस्करण के लिए चयन किए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी

    Publish Date: मार्च 25, 2022

    चण्डीगढ़ 25 मार्च – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में सशक्त और समर्थ भारत की दिशा में योगदान के लिए नीति आयोग द्वारा हरियाणा की सात महिलाओं का वीमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड पांचवे संस्करण के लिए चयन किए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी है। यह प्रदेश वासियों के लिए बहुत ही खुशी की बात है।

    उन्होंने कहा है कि इन सभी महिलाओं को महिला उद्यमिता मंच में महत्वपूर्ण भागीदारी के कारण अवार्ड के लिए चुना गया है। ये सभी महिलाएं प्रदेश की महिलाओं के लिए आदर्श है। हरियाणा जैसे छोटे से राज्य की 7 महिलाओं को अवार्ड मिलना प्रदेश के लिए बहुत ही गर्व की बात है। राज्य सरकार द्वारा चलाई गई महिला सशक्तिकरण योजनाओं के कारण यह सब हो पाया है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के क्रियान्वयन के कारण हरियाणा ने एक ‘‘मॉडल स्टेट‘‘ के रूप में पहचान बनाई है। नीति आयोग द्वारा देशभर की 75 महिलाओं को इस अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इनमें आधा दर्जन से भी अधिक महिलाएं हरियाणा से है।

    उन्होंने कहा है कि पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं में सुप्रिया पॉल, चाहत वासल, डॉ गिरिजा के भरत, अंजू श्रीवास्तव, नीतू यादव, सुची मुखर्जी, और अदिति भूटिया मदान, शामिल हैं। इन सभी महिलाओं ने उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त की है। महिलाओं की इस उपलब्धि के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार बधाई के पात्र है।
    उन्होने कहा कि हरियाणा देश के कुल भाग का 2 प्रतिशत भाग है। इसी प्रकार जनसंख्या में भी लगभग 2 प्रतिशत है। इस राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड से नीति आयोग द्वारा सात महिलाओं का चयन किया जाना दर्शाता है कि हरियाणा में महिला सशक्तिकरण योजनाओं के बेहद सकारात्मक परिणाम आने लगे है। वर्ष 2014 के बाद लिंगानुपात में वृद्वि दर्शाती है कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘, वुमैन हैल्पलाईन, लाडली, कन्या श्री प्रकल्प, कन्या समृद्धि योजना, बालिका समृद्धि योजना, लाडल लक्ष्मी योजना, धन लक्ष्मी योजना सहित दर्जनों महिला विकास व कल्याण की याजनाएं क्रियान्वित होने से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।