Close

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने भारत रत्न स्वर कोकिला सुश्री लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया

    Publish Date: फ़रवरी 6, 2022

    चंडीगढ़,6 फरवरी – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने भारत रत्न स्वर कोकिला सुश्री लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
    उन्होंने कहा कि लता दीदी ने दशकों तक देश की सेवा की और देश का गौरव बढ़ाया है। देश सदा उन्हें याद करेगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति सांत्वना प्रकट करते हुए भगवान से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
    front view of burning candle with picture frame on a black backg