Close

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने भारत माता के सपूत एवं महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद को उनके जन्मदिवस पर नमन् करते हुए याद किया

    Publish Date: जुलाई 23, 2021

    चण्डीगढ़ 23 जुलाई- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने भारत माता के सपूत एवं महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद को उनके जन्मदिवस पर नमन् करते हुए याद किया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौच्छावर कर दिया था। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद एक महान क्रांतिकारी के साथ-साथ महान विचारक भी थे।
    श्री दत्तात्रेय ने युवा पीढ़ी का आहवान किया कि वे चंद्रशेखर आजाद जी के जीवन संघर्ष और बलिदान से शिक्षा लेकर राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आएं ताकि चंद्रशेखर आजाद का सुदृढ़ भारत का सपना साकार हो।