Close

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलम्पिक के जेवलिन थ्रो मे स्वर्ण पदक पाने जीतने पर बधाई दी

    Publish Date: अगस्त 7, 2021

    चण्डीगढ़, 07 अगस्त- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलम्पिक के जेवलिन थ्रो मे स्वर्ण पदक पाने जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्णिम इतिहास रचा है। नीरज चोपड़ा यह कामयाबी देश को खेल के क्षेत्र में उंचा लेकर जाएगी। साथ ही युवाओं को खेलने के लिए कई पीढ़ीयों तक प्रेरित करती रहेगी।
    उन्होंने कहा कि इस अदभूत सफलता से एक बार फिर हरियाणा ने भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने फोन पर नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा से भी बात कर पूरे परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा एक महान खिलाड़ी हैं। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
    श्री दत्तात्रेय ने बजरंग पुनिया को कुश्ती मे कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने दोनों युवाओं को देश के ही नहीं बल्कि विश्व के युवाओं का आदर्श बताया है। श्री दत्तात्रेय ने टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय शनिवार को सांय नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा से फोन पर बात कर बधाई देते हुए

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय शनिवार को सांय नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा से फोन पर बात कर बधाई देते हुए