Close

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने भारतीय हाॅकी टीम की कप्तान सुश्री रानी रामपाल को पद्मश्री मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं दी

    Publish Date: नवम्बर 9, 2021

    चण्डीगढ़, 9 नवंबर। हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने भारतीय हाॅकी टीम की कप्तान सुश्री रानी रामपाल को पद्मश्री मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। रानी रामपाल को यह पुरस्कार मिलने से सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन होगा और महिलाएं खेल के क्षेत्र में और आगे आएंगी।
    श्री दत्तात्रेय ने कहा कि सुश्री रानी सुप्रसिद्ध हाॅकी खिलाड़ी हैं। इनके नेतृत्व में हाॅकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश की पहचान बनाई है। महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल की अगुवाई में भारत ने टोक्यो ओलंपिक-2020 के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर 2 की टीम ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया था।
    रानी रामपाल ने 212 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 134 गोल किए हैं। 2020 में, भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री देने का निर्णय लिया। कल ही भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया। यह प्रदेशवासियों के साथ-साथ पूरे महिला जगत के लिए गर्व की बात है।