Close

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय चौधरी देवी लाल जी की जयन्ती के मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए

    Publish Date: सितम्बर 25, 2023

    चंडीगढ़, 25 सितंबर – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज भूतपूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवी लाल जी की जयन्ती के मौके पर हरियाणा राजभवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवी लाल एक बड़े किसान नेता थे। उन्होंने पूरा जीवन राजनीति में रहते हुए किसानों के लिए संघर्ष किया।

    श्री दत्तात्रेय ने चौधरी देवी लाल को महान लोकप्रिय राजनीतिज्ञ बताते हुए कहा कि वे किसान परिवार में पैदा होकर देश के उप प्रधानमंत्री पद पर पहुंचे। चौधरी देवीलाल जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठे हुए एक महान राष्ट्रवादी शख्स थे। चौधरी देवीलाल का दिल सदैव गरीबों के लिए धड़कता था। चौधरी देवीलाल का संघर्षमयी जीवन सदा याद रखा जाएगा।

    श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हमें भी गरीब, वंचित व पिछड़े लोगों के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। जिससे देश मजबूत होगा और समावेशी समाज स्थापित होगा। यही चौधरी देवी लाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    Ch. devi lal 1