Close

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने श्रवण, वाणी निःशक्त जन कल्याण समिति (HWSPSHI) ने उन सभी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी

    Publish Date: सितम्बर 24, 2022

    चण्डीगढ़ 24 सितम्बर – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने श्रवण, वाणी निःशक्त जन कल्याण समिति (HWSPSHI) ने उन सभी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी है, जिन्होंने भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र द्वारा 5वीं भारतीय सांकेतिक भाषा प्रतियोगिता 2022 में दस पुरस्कार जीते। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस और बधिर लोगों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के अवसर पर आयोजित किए जा रहे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों पर संस्था की सराहना भी की।

    इन राष्ट्रीय स्तर के दस पुरस्कारों में से, पांच पुरस्कार एचडब्ल्यूएसपीएसएचआई, पंचकुला के टीचिंग इंडियन साइन लैंग्वेज (डीटीआईएसएल) प्रशिक्षुओं द्वारा जीते गए हैं जिनमे जिशा शिभु, शगुन (दो पुरस्कार), आरजू और आशीष कुमार गिरी; करनाल के छात्रों को दो पुरस्कार पायल और मनीषा; हिसार के छात्रों को दो पुरस्कार ख़ुशी राठी और अंकित; और गुरुग्राम के छात्र को एक पुरस्कार गौरव कुमार शामिल हैं।

    उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री, प्रतिमा भौमिक द्वारा इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में को सांकेतिक भाषा दिवस, 2022 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया । इस वर्ष की थीम ‘सांकेतिक भाषाएं हमें एकजुट करती हैं’ है।