Close

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को हरियाली तीज पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकमानएं दी

    Publish Date: जुलाई 30, 2022

    चण्डीगढ़ 30 जुलाई -हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को हरियाली तीज पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकमानएं दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रदेश में सुख, शान्ति और खुशहाली लेकर आया है। तीज त्यौहार हमारी संस्कृति की विरासत है, जिन्हें सहेजकर रखना हम सबकी सांझी जिम्मेदारी है। तीज त्यौहार महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देते हैं। विशेषकर तीज पर्व को महिलाओं का पर्व माना जाता है इसलिए महिलाएं इस पर्व को और ज्यादा हर्ष और उल्लास के साथ मनाती है।
    राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हमारे जीवन में त्यौहारों का विशेष महत्व है। वर्षभर में समय-समय पर आने वाले विभिन्न त्यौहार जीवन में नवरस भर देते हैं। तीज त्यौहारों से हमारी भारतीय संस्कृति समृद्ध है। इसलिए हम सभी को सभी त्यौहार उत्साह, उल्लास और जोश से मनाना चाहिए जिससे भारतीय संस्कृति का और ज्यादा प्रचार-प्रसार हो।