Close

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय जी की त्रिपुरा के गृहमंत्री श्री राम प्रसाद पाॅल व उनकी धर्मपत्नी से शिष्टाचार मुलाकात

    Publish Date: अप्रैल 12, 2022

    चंडीगढ़, 12 अप्रैल- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से आज त्रिपुरा के गृहमंत्री श्री राम प्रसाद पाॅल व उनकी धर्मपत्नी ने शिष्टाचार मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
    श्री दत्तात्रेय ने उनका हालचाल जाना और त्रिपुरा प्रदेश की विकासात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में चलाई जा रही विकास योजना, वहां खानपान, रहन-सहन तथा वहां की जनता के विषय में जानकारी हासिल की। इस दौरान राज्यपाल ने त्रिपुरा के गृहमंत्री व उनकी धर्मपत्नी को शाल व भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट की और उन्हें कुरुक्षेत्र दर्शन करने के लिए भी प्रेरित किया।
    त्रिपुरा के गृहमंत्री ने अपनी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि त्रिपुरा की जनता उनके शासन, समुचित कानून व्यवस्था और सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रसन्न है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके प्रदेश में अनानास (पाइनएप्पल) व उससे बने उत्पाद और बांस के बनाए गए खाद्य पदार्थ काफी प्रसिद्ध है।
    उनके साथ जम्मू कश्मीर के गोपाल सोनी, पंचकूला के कृष्ण ढुल भी उपस्थित रहे।

    2(11)

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय त्रिपुरा के गृहमंत्री श्री राम प्रसाद पाॅल व उनकी धर्मपत्नी को भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट करते हुए

    1(36)

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय को त्रिपुरा के गृहमंत्री श्री राम प्रसाद पाॅल व उनकी धर्मपत्नी पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए