Close

    रजत जयंती उत्सव, भारत विकास परिषद शाखा फरीदाबाद

    Publish Date: मई 13, 2023

    श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी, राज्य मंत्री, भारत सरकार
    श्री मूलचंद शर्मा जी, मंत्री, हरियाणा सरकार
    श्री नरेंद्र गुप्ता जी, विधायक, फरीदाबाद
    श्री पवन जिंदल जी, प्रांत संघचालक
    श्री विनीत गर्ग जी, कार्यक्रम के अध्यक्ष
    उपस्थित महानुभाव, नगर के प्रसिद्ध उद्योगपति, भारत विकास परिषद फरीदाबाद के कर्मठ कार्यकर्ता, आप सभी को मेरा साधुवाद!
    महान हिन्दु सन्यासी स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए, उन्नीस सौ तिरसठ से सतत गतिशील भारत विकास परिषद एक राष्ट्रव्यापी संगठन है जो देश भर में सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रेरणादायी संचालन कर रहा है। इस वर्ष भारत विकास परिषद को साठ वर्ष पूर्ण होने पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं समर्पित करता हूं।
    संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण जैसे जीवन सूत्रों को धारण किए प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में समरसता, सांस्कृतिक उत्थान एवं संस्कारित सेवा के पुनीत अभियान से जुटा है, ऐसे प्रखर कार्यकर्ताओं को संकल्पवान होने का शुभ-आशीर्वाद देता हूं।
    भारत विकास परिषद अनेकों प्रभावी गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंद की निःस्वार्थ सेवा में तत्पर है, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, स्वास्थ्य सेवा, दिव्यांग सहायता, वनवासी कल्याण योजना, कोरोना काल में बेसहारा परिवारों की सहायता निर्धन परिवारों की बेटियों को गोद लेना कन्या पूजन जैसे अनेकों प्रकल्पओं के माध्यम से नए आयाम तय किए हैं।
    ऐसे सुधि कार्यकर्ता समाज की अमूल्य निधि हैं जो स्वामी विवेकानंद जी की उक्ति को चरितार्थ करते हैं “बस वही जीते हैं जो दूसरों के लिए जीते हैं। ”तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित चाहता हूं मातृभूमि तुझे कुछ और भी दूं।‘‘
    देश का युवा जब इस प्रकार के विचार का सारथी बने तो निश्चय यह परिलक्षित होता है कि वह समाज के नव निर्माण हेतु सजग हो चला है।
    फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं के माध्यम से जानकारी में आया कि जब समूचा विश्व कोरोना की भीषण त्रासदी से गुजर रहा था। भरसक प्रयास के बावजूद स्वास्थ्य में पर्याप्त नहीं पड़ रही थी।
    ऐसी विषम परिस्थितियों में यहां के सेवा भावी सज्जनों ने कोरोना राहत के लिए अस्थाई सेवा केंद्र बनाए, जिससे हजारों लोगों का जीवन बचा पाने में सफल रहे।
    यह भीषण असहजता एवं पीड़ा परिषद के कार्यकर्ताओं के मन मस्तिक को मानवीय वेदना के रूप में उभर कर आई ऐसी असामान्य परिस्थितियों में श्री राजकुमार अग्रवाल जैसे उत्साही कार्यकर्ता की अगुवाई में नगर के सेवाभावी उद्योगपति, सेवा निष्ठ नगर के प्रबुद्ध जनों ने मानवता की सेवा के कदम बढ़ाए एवं संकल्प किया कि भारत विकास परिषद के तत्वाधान में एक आरोग्य केंद्र का निर्माण किया जाए।

    मात्र दो वर्ष की उपलब्धि में कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से पांच मंजिला डॉक्टर सूरज प्रकाश केंद्र समाज को समर्पित किया जिसमें उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं बहुत ही रियाती दरों पर उपलब्ध है।
    मुझे आशा है कि इस सेवा केंद्र का लाभ जरूरतमंदों को मिलेगा ऐसे दृढ़ संकल्प वाहन स्वयं प्रेरणा से ओतप्रोत कार्यकर्ताओं को कोटि बधाई देता हूं।
    स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि मैं पवित्रता, धैर्य और उधम तीनों गुणों को एक साथ अपने जीवन में चाहता हूं। मुझे खुशी है कि इन गुणों का प्रभाव फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं में देख रहा हूं। वे भारतवर्ष के सुनहरे भविष्य सृजन के वाहक बनेंगे।
    जय हिन्द!