Close

    पश्चिमी बंगाल स्थापना दिवस, राजभवन

    Publish Date: जून 20, 2023

    मेरे प्रधान सचिव श्री अतुल द्विवेदी, आई.ए.एस
    मेरे ओ.एस.डी श्री बखविंदर सिंह जी,
    बंगाली वैल्फेयर एसोसिएशन, करनाल के प्रधान श्री पंकज देवनाथ जी,
    उप-प्रधान श्री किशोर दत्त जी,
    महासचिव श्री सुमित विश्वास जी तथा अन्य पदाधिकारीगण।
    उपस्थित महानुभाव तथा भाईयों और बहनों!

    मुझे खुशी है कि आज हरियाणा राजभवन के इस भव्य सभागार में हम सब आपसी सद्भाव एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पश्चिम बंगाल राज्य का स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर मैं पश्चिम बंगाल राज्य तथा हरियाणा प्रदेश में रह रहे पश्चिम बंगाल के सभी भाई-बहनों को हार्दिक मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं प्रदान करता हूं।
    यह प्रदेश बंगाल की खाड़ी के साथ स्थित है और क्षेत्रफल के हिसाब से देश में चैथा सबसे अधिक आबादी वाला तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है।
    पश्चिम बंगाल राज्य भारतवर्ष का एक महत्वपूर्ण प्रदेश है। यह अपनी महान सभ्यता, सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए विख्यात है।
    भारतवर्ष के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज के नए भारत के नव-निर्माण में पश्चिम बंगाल और पश्चिम बंगाल के लोगों की भूमिका अनुकरणीय व सराहनीय रही है।
    पश्चिम बंगाल की पावन धरा पर जन्में महान देश भक्त एवं स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, जगदीश चन्द्र वसु, सत्यजित राय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर, सत्येन्द्र नाथ बोस, राजा राममोहन राय जैसी महान विभूतियां जोकि हमारे राष्ट्र का गौरव है और उनका जंग-ए-आजादी और राष्ट्र के नव-निर्माण में अभूतपूर्व योगदान रहा है।

    यह क्षेत्र भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का केन्द्र था और भारत के महान कलात्मक और बौद्धिक केन्द्रों में से एक रहा है। भारतीय स्वतंत्रता के बाद एक कल्याणकारी राज्य के रूप में पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था कृषि उत्पादन और सभी प्रकार के उद्योगों पर आधारित है और पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास का प्रमुख केन्द्र है।

    राज्य की महान सांस्कृतिक विरासत विभिन्न लोक परंपराओं के अलावा नोबेल पुरस्कार विजेता श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर सहित साहित्य के दिग्गजों से लेकर संगीतकारों, फिल्म निर्माताओं और कलाकारों की देन है।
    उन्नीस सौ इक्कतहर भारत-पाक युद्ध के उपरांत शरणार्थी हुए लाखों हमारे बहन-भाईयों ने पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न प्रदेशों में अपने आपकों स्थापित किया, दिल्ली मंे चितरजन पार्क के नाम से अलग कलोनी स्थापित की गई। जहां केन्द्र सरकार तथा हरियाणा में प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्रकार से उनके पुनर्वास में सहायता प्रदान की। हमारे इन सभी भाई-बहनों का देश के विकास में सराहानीय योगदान है।
    कई दशकों तक पश्चिम बंगाल राजनीतिक हिंसा और आर्थिक ठहराव से गुजरा और अब वर्तमान में पश्चिम बंगाल राज्य भारत की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।
    मैं उम्मीद करता हूं कि आप लोग अपने राज्य और भारत के समावेशी विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेगें। आप सबों को फिर से पश्चिम बंगाल राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    जय हिन्द!