पंचकूला में हरियाणा पुलिस द्वारा आयोजित अलंकरण समारोह
चंडीगढ, 26 अप्रैल- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने में हरियाणा पुलिस ने बडे साहस और शौर्य के साथ कार्य किया है, जिसके फलस्वरूप आज राज्य के 92 पुलिस कर्मियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित किया। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
राज्यपाल आज पंचकूला में हरियाणा पुलिस द्वारा आयोजित अलंकरण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गत 4 वर्षों के दौरान उत्कट सेवा प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह मेडल दिए गए। इसके तहत विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि पुलिस जनसेवा के माध्यम से प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने और शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
श्री दत्तात्रेय ने कहा कि पुलिस हमेशा विषम परिस्थितियों में काम करते हुए लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करती है। पुलिस अपनी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के स्लोगन को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करती है ताकि लोगों को समय पर पुलिस सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि मेडल प्राप्त करने वालों में महिलाओं की भागीदारी भी अच्छी रही है। यह हरियाणा की लडकियों और महिलाओं के लिए गर्व का विषय है कि वे भी प्रदेश की उन्नति में अपना पूरा सहयोग कर रही हैै।
- राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय पुलिस अलंकरण समारोह पंचकूला में राष्ट्रपति पुलिस मेडल व पुलिस मेडल से सम्मानित पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ चित्र समूह में। साथ में हैं हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज, विधान सभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता व अन्य अधिकारीगण
- राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय पंचूकला में आयोजित पुलिस अलंकरण समारोह में पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल व पुलिस मेडल से अलंकृत करते हुए
- राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय पंचूकला में आयोजित पुलिस अलंकरण समारोह में पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल व पुलिस मेडल से अलंकृत करते हुए
- पुलिस महानिदेशक श्री पी.के अग्रवाल पंचकूला में आयोजित पुलिस अलंकरण समारोह में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए