Close

    नागालैंड स्थापना दिवस और असम स्थापना दिवस

    Publish Date: दिसम्बर 2, 2023

    चंडीगढ़, 02 दिसंबर- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज हरियाणा राजभवन में भारत के यशस्वी एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मनोभावना व उनके द्वारा लिए गए संकल्प के अनुरूप एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत नागालैंड स्थापना दिवस और असम स्थापना दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया।
    राज्यपाल हरियाणा ने असम प्रदेश एवं नागालैंड प्रदेश के प्रतिनिधियों से बेहद ही आत्मीयता व सौहादपूर्ण वातावरण में बातचीत करते हुए दोनों राज्यों की महान संस्कृति, परंपराओं, भाषा, शिक्षा, संगीत, पर्यटन, व्यंजन, खेल और स्थानीय प्रथाओं को साझा किया। नागालैंड प्रदेश के प्रतिनिधियों ने नागालैंड के ऐतिहासिक महत्व के बारे में राज्यपाल को विसतार से जानकारी प्रदान की वहीं, असम प्रदेश के प्रतिनिधियों ने भी अपने असम प्रदेश के रीती-रिवाजों, संस्कृति एवं सभ्यता से राज्यपाल को रु-ब करवाया