Close

    ‘आयुष्मान भवः’

    Publish Date: सितम्बर 13, 2023
    1(9)

    चंडीगढ़, 13 सितंबर – भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने आज भारत सरकार के स्वस्थ और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘आयुष्मान भवः’ अखिल भारतीय अभियान का अपने कर-कमलों से बटन दबाकर वर्चुअल शुभारंभ किया तथा इसी के साथ उन्होंने आयुष्मान भवः पोर्टल का भी शुभारंभ किया।

    हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय जी भी आज इस ऐतिहासिक गौरवमय, मानव कल्याण के लिए शुभारंभ किए गए अभियान का हरियाणा राजभवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा बने। आयुष्मान भवः अभियान देश के यशस्वी एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर, 2023 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती तक संचालित होगा। इसे ’सेवा पखवाड़ा’ कहा गया है। भारत के प्रत्येक नागरिक यानि अंतिम गांव के अंतिम छोर तक रह रहे व्यक्ति को स्वास्थ सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए यह अभियान तीन घटकों में संचालित किया जायेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अभियान का हिस्सा बने राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय जी ने इस अभियान के संबंध में गहनता एवं गंभीरता से विचार करते हुए कहा कि राष्ट्रव्यापी इस मानव कल्याणकारी अभियान को हरियाणा प्रदेश में युद्धस्तर पर दृढ़ता से क्रियान्वित करके प्रत्येक व्यक्ति को लाभान्वित किया जायेगा।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग हरियाणा डॉ. जी अनुपमा, राज्यपाल के सचिव श्री अतुल द्विवेदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष्मान भारत हरियाणा श्री राजनारायण कौशिक, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा डॉ. सोनिया, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष्मान भारत हरियाणा सुश्री अंकिता अधिकारी, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा डॉ. जे.एस. पुनिया, एडीसी टू गवर्नर श्री अर्श वर्मा भी उपस्थित रहे।
    1(9)

    2(9)