Close

    ‘‘खेलो इण्डिया-2021‘‘ – यूथ गेम्स, पंचकूला

    Publish Date: जून 13, 2022

    आदरणीय श्री मनोहर लाल जी, मुख्यमंत्री, हरियाणा
    श्री अनुराग ठाकुर जी, केन्द्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री, भारत सरकार
    श्री दुष्यन्त चौटाला जी, उप-मुख्यमंत्री, हरियाणा
    श्री नीतीश प्रमाणिक जी, केन्द्रीय गृह एवं युवा मामले राज्यमंत्री, भारत सरकार
    श्री ज्ञानचन्द गुप्ता जी, अध्यक्ष विधान सभा हरियाणा
    श्री सन्दीप सिंह जी, खेल एवं युवा मामले मंत्री, हरियाणा
    श्री रत्न लाल कटारिया जी, सांसद, अम्बाला
    श्री संजीव कौशल जी, मुख्य सचिव, हरियाणा
    श्रीमती सुजाता चतुर्वेदी जी, सचिव, खेल एवं युवा मामले मंत्रालय, भारत सरकार
    डा0 महावीर सिंह जी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, खेल एवं युवा मामले विभाग, हरियाणा
    श्री पंकज नैन जी, निदेशक, खेल विभाग
    सभी प्रशासनिक अधिकारीगण, साई के अधिकारी गण, ‘‘खेलो इण्डिया-2021‘‘ यूथ गेम्स में देश भर से भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी, खेल प्रेमी भाईयो-बहनों, पत्रकार व छायाकार बंधुओं।
    मैं चौथे ‘‘खेलो इण्डिया-2021‘‘ के पुरस्कार समारोह में देश भर से आए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियांे व जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूॅं। साथ ही ‘‘खेलो इण्डिया-2021‘‘ के इस बड़े समागम की सफलता के लिए मुख्यमंत्री, हरियाणा श्री मनोहर लाल जी व इनकी पूरी टीम के साथ-साथ इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, वालन्टिर्यस और कार्यकर्ताओं को साधुवाद देता हूॅं।
    देश में अढ़ाई साल के अर्से के बाद यह पहला सबसे बड़ा खेल टूर्नामेंट है, जिसकी सफलता के लिए आप सभी ने जी तोड़ मेहनत की और सफलता पाई। इस आयोजन से प्रदेश का नाम रोशन हुआ और प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध हुई जिनका वे भविष्य में भी प्रयोग कर अपने खेल को और आगे बढ़ा सकेंगें।
    खेल एक ऐसा माध्यम है, जिससे व्यक्ति का सर्वागींण विकास होता है। साथ ही व्यक्ति का चरित्र निर्माण होता है। जैसा कि कहा गया है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग का वास होता है। स्वस्थ दिमाग होगा तो युवा अपने कैरियर को हर क्षेत्र में स्वर्णिम बना पाएंगे। आज खेलों में नाम और प्रतिष्ठा के साथ-साथ बेहतर कैरियर की भी सम्भावनाएं है।
    पिछले चार जून से आज तक चला यह खेलों का एक बहुत बड़ा टूर्नामैंट है। निःसन्देह इस टूर्नामैंट से अच्छे खिलाड़ी निकले हैं जो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर देश का नाम रोशन करेंगें। इतना ही नहीं युवा पीढ़ी को एक नई दिशा मिलेगी।
    देश में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए ‘‘खेलो इण्डिया कार्यक्रम‘‘ से खेल संस्कृति विकसित हुई है। इस टूर्नामैंट में कई अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया है। कई ऐसी खेल प्रतिभाएं सामने आई है जो बहुत ही गरीब परिवारों से ताल्लुक रखती हैं।
    ‘‘खेलो इण्डिया-2021‘‘ के यूथ गेम्स में कुछ खिलाड़ियांे ने जीत दर्ज की कुछ अन्त तक जीत बरकरार नहीं रख पाये मैं सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूँ, जिन्होंने जीत दर्ज की और जो खिलाड़ी जीत से वंचित रहे हैैं उनको भी बधाई देता हूॅ कि वेे और ज्यादा मेहनत से तैयारी कर भविष्य में होने वाले खेल टूर्नामेंट में विजयी होंगें।
    मुझे पता चला है कि इस टूर्नामैंट में सभी राज्यों के पिचासी सौ ;8500द्ध से भी अधिक खिलाड़ियों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया है।
    खुशी इस बात की है कि इन खिलाड़ियों में अधिकतर लड़कियों ने भागीदारी की है। लड़कियों ने हर प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन ही नहीं बल्कि कई राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़े है। मैं इन लड़कियों को शुभकामनाएं देता हॅू।
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ ”खेलो इण्डिया” कार्यक्रम का यह चौथा ‘‘खेलों इण्डिया-2021‘‘ यूथ टूर्नामेंट है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार ने टोप्स ;ज्वचेद्ध कार्यक्रम भी शुरू किया है जिसके तहत चुने हुए खिलाड़ियों को 5 लाख रूपए तक की सालाना आर्थिक सहायता दी जा रही है।
    प्रिय सज्जनों ! मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई है कि इन खेलो में इस बार ओलम्पिक खेलो के अलावा देश भर के पॉंच स्वदेशी पारम्परिक खेलो को भी शामिल किया गया है। इससे इन खेलो की अन्तराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में शामिल किए जाने की सम्भावना बढ़ गई है।
    हरियाणा एक खेल हब के रूप में उभरा है। इसके लिए सभी प्रदेशवासी बधाई के पात्र हैं कि हरियाणा ने देश की जनसंख्या का मात्र अढ़ाई प्रतिशत होते हुए भी खेलों में भारत का नाम रोशन किया। चौथे ‘‘खेलो इण्डिया-2021‘‘ यूथ गेम्स में हरियाणा ने कूल 137 (एक सौ सैतीस) मेडल जीतकर मेडल तालिका में उच्च स्थान प्राप्त किया है। इसमें 52 (बावन) स्वर्ण पदक है। हरियाणा को ‘‘खेलो इण्डिया-2021‘‘ का चैम्पियन बनने पर मैं मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी, उनकी पूरी टीम, हरियाणा प्रदेश की जनता, खेल विभाग के सभी अधिकारीगण, कोच साहेबान और सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। इसी प्रकार से क्रमशः महाराष्ट्र और कर्नाटका को दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने के लिए बधाई देता हूं।
    हरियाणा ने केन्द्र के खेल कार्यक्रमों व अपनी नई खेल नीति का भरपूर फायदा उठाया है। हरियाणा की नई खेल नीति की बदोलत ही युवा खिलाड़ियों ने हर बड़े से बड़े कार्यक्रमों में मेडल जीते हैं।
    नई खेल नीति के तहत हरियाणा सरकार ने एक साल में 100 करोड़ रूपए की राशि नकद ईनाम के रूप में खिलाड़ियों को प्रदान की है। इसके साथ-साथ राज्य के बजट में खेलों के लिए 600 करोड रूपए का प्रावधान किया गया है जो किसी भी बड़े राज्य से अधिक है।
    हरियाणा में बच्चों का खेलो के प्रति और अधिक रूझान पैदा करने के उद्देश्य से 297 खेल नर्सरियां चलाई जा रही है। यहां तक कि कोविड-19 के कारण अधिकतर नर्सरी ऑनलाईन भी चलाई गई और बच्चों को खेलों से जोडे़ रखा और गतिशीलता बनाए रखी।
    हरियाणा सरकार की खेल नीति खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये अधिकतम नकद पुरस्कार तथा नौकरी में आरक्षण इत्यादि सुविधाओं के कारण पूरे देश में उत्तम है। ओलम्पिक खेलो हेतू चुने गए हरियाणा के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार राशि में से प्रशिक्षण तथा खुराक हेतू अग्रिम 5 लाख रूपये देने का प्रावधान है।
    प्रदेश की खेल नीति के तहत ओलंपिक और पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़, रज़त पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 4 करोड रूपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अढ़ाई करोड़ रूपए की राशि दी जा रही है। हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए क्लास वन से क्लास फोर तक के पदों की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
    प्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रोज़गार सुनिश्चित करने के लिए नए नियम दो हजार ईक्कीस ;2021द्ध बनाये गए हैं, जिनके तहत सैंकड़ो खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां भी दी जा चुकी हैं।
    मुझे प्रसन्नता है कि टोक्यो ओलंपिक व टोक्यो पैरालम्पिक में पदक जीतने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों को छप्पन ;56द्ध करोड़ रूपए से भी अधिक की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई है।
    मेरी आप सभी खिलाड़ियों से अपील है कि आप पढ़ाई के साथ-साथ खेलो से जुडें और खेलों को कैरियर के रूप में अपनाकर दृढ़ निश्चिय से आगे बढ़ें। सभी खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति के साथ अपने खेलो में शत प्रतिशत दें।
    केन्द्र और राज्य सरकार आपके साथ है और सरकार द्वारा हर सम्भव मदद की जाएगी। एक बार फिर मैं सभी खिलाड़ियों का अभिनन्दन करते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।
    धन्यवाद
    जय हिन्द-जय हरियाणा!