Close

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य से शिष्टाचार मुलाकात कर शुभकामनाएँ दी

    Publish Date: जुलाई 9, 2021

    चंडीगढ़, 09 जुलाई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य से शिष्टाचार मुलाकात कर शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री सुबह 10ः30 बजे राजभवन पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने राज्यपाल श्री आर्य का हाल चाल जाना तथा उनके स्वस्थ जीवन और प्रसन्नता की कामना की। श्री आर्य ने प्रदेशवासियों की सुख, शान्ति व समृद्धि की कामना की है।
    श्री आर्य ने लगभग तीन वर्ष हरियाणा के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दी हैं। अब उनकी नियुक्ति त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने उन्हें त्रिपुरा के राज्यपाल बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
    DSC_6838

    DSC_6826