Close

    श्री जय सुखालाल हाथी

    Shri Jai Sukhalal Hathi
    • Designation: Former Governor
    • Duration: 14/08/1976 to 23/09/1977

    श्री जय सुखालाल हाथी का जन्म 19 जनवरी 1909 को मुली, गुजरात में हुआ था। बॉम्बे से कानून की डिग्री प्राप्त करने के बाद, उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक वकील के रूप में दाखिला लिया। उन्होंने राजकोट राज्य में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। वह 1948 में सौराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव थे। उन्हें बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया था। श्री हाथी की पुस्तक ‘‘प्लेस ऑफ इंडियन स्टेट्स इन फेडरेशन‘‘ भारतीय विद्या भवन प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई थी। श्री हाथी ने सदस्य, संविधान सभा (1946-47) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया; सदस्य अनंतिम संसद, राज्य सभा (1952-57); सदस्य लोकसभा (1957-62) और सदस्य राज्य सभा (1962); उन्हंे सिंचाई और बिजली, भारत सरकार (1952-62) के उप मंत्री; श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (1962), आपूर्ति मंत्री (1962-64) के रूप में, गृह राज्य मंत्री (1964-66) के रूप में; रक्षा आपूर्ति मंत्री (1965-66) के रूप में; रक्षा राज्य मंत्री (1966-67) और श्रम और पुनर्वास मंत्री (1967-69) के रूप में कार्य किया। श्री हाथी ने अध्यक्ष उद्योग, ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के रूप में भी कार्य किया। वह भारत सरकार द्वारा नियुक्त ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स उद्योग की समिति के अध्यक्ष थे। श्री हाथी ने 14 अगस्त 1976 से 23 सितंबर 1977 तक हरियाणा के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। इसके बाद वे 24 सितंबर 1977 से 26 अगस्त 1981 तक पंजाब के राज्यपाल रहे। वर्ष 1982 में उनका निधन हो गया।