Close

    11 दिसंबर को राजभवन में ‘विकसित भारत@2047 के लिए विचार‘ विषय पर कार्यशाला

    Publish Date: दिसम्बर 10, 2023

    चंडीगढ़, 9 दिसंबरः- विकसित भारत@2047 के लिए विचार पर एक कार्यशाला 11 दिसंबर, 2023 को राजभवन में आयोजित की जा रही है, जो विकसित भारत@2047 आइडियाज पोर्टल के लॉन्च और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विशेष संबोधन के बाद शुरू होगी।

    राजभवन में ‘विकसित भारत@2047 के लिए विचार‘ विषय पर कार्यशाला में माननीय राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व मंत्रीगण और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में हरियाणा के प्रत्येक विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार और विश्वविद्यालय के 10 से 15 संकाय सदस्य भाग लेंगे।

    यह कार्यशाला इस पर विचार-विमर्श करेगी और सुझाव देगी कि
    1- विभिन्न पहलुओं में 2047 में विकसित भारत कैसा दिखना चाहिए? 2- इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमें क्या करने की आवश्यकता है? 3- विकसित भारत@2047 को संभव बनाने के लिए आप क्या कर सकते हैं?

    भारत अपने इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। 21वीं सदी भारत की सदी होगी, क्योंकि देश भविष्य की अपनी क्षमताओं को लेकर आश्वस्त है। यह आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी, क्योंकि इसकी जीडीपी 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (आईएमएफ का अनुमान) को पार कर जाएगी। 2047 तक, भारत एक विकसित राष्ट्र की सभी विशेषताओं के साथ 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। यह एक विकसित भारत होगा।