Close

    होली मिलन समारोह

    Publish Date: मार्च 17, 2022

    चण्डीगढ़, 17 मार्च- वीरवार को हरियाणा राजभवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। श्री दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही ईश्वर से कामना की कि रंगों का पर्व होली हर प्रदेशवासी के मन में नए उत्साह, उल्लास और ऊर्जा का संचार करे।
    इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ,पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, मुख्य प्रधान सचिव श्री डी.एस. ढेसी, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक व मुख्यमंत्री हरियाणा के अतिरिक्त प्रधान सचिव श्री अमित कुमार अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री हरियाणा श्री मनोहर लाल, पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवन्त मान, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, मुख्य प्रधान सचिव श्री डी.एस. ढेसी सहित सभी अधिकारी गणों को रंग गुलाल लगाकर व पुष्प बरसाकर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों को भी तिलक लगाया और बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ की गई और इसके बाद कला एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
    DSC_8099

    DSC_8154