Close

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर गहरा शौक प्रकट किया

    Publish Date: अगस्त 22, 2021

    चण्डीगढ़, 22 अगस्त हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर गहरा शौक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह जी के निधन से राष्ट्रीय राजनिति को क्षति हुई है। वे एक सच्चे राष्ट्रवादी नेता थे तथा वे एक बहुत ही गरीब परिवार से आते थे। कल्याण सिंह जी हमेशा राष्ट्र हित में सोचते थे और वे उंची सोच के धनी थे।
    श्री दत्तात्रेय ने कहा कि उनका कल्याण सिंह जी से 1986 से जुड़ाव रहा है। वे उनके नजदीकी मित्रों में से एक थे। उन्होंने श्री कल्याण सिंह जी की आकस्मिक मृत्यु को राष्ट्रीय क्षति के साथ साथ नीजि क्षति भी बताया।
    उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर परिजनों को संकट की इस घड़ी में साहस बनाए रखने की शक्ति दें।