राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद, पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ नाश्ते पर मुलाकात की
चंडीगढ़, 8 अगस्त, 2025- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद, पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ नाश्ते पर मुलाकात की।
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा, ’’हरियाणा के राज्यपाल के रूप में, मैंने कुछ दिन पहले पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को हरियाणा राजभवन में नाश्ते के लिए आमंत्रित किया था। मैंने पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी को भी निमंत्रण दिया था।’’
राज्यपाल ने कहा कि यह एक सुखद और सौहार्दपूर्ण बैठक थी। इस अनौपचारिक बैठक के दौरान हमारे बीच विचारों का आदान-प्रदान हुआ। हरियाणा के राज्यपाल की पत्नी श्रीमती मित्रा घोष ने सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों की कलाई पर राखी बाँधी।