Close

    हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पलवल के एमवीएन विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में छात्रों को डिग्रियां प्रदान करते हुए

    Publish Date: जनवरी 7, 2023

    चंडीगढ़,07 जनवरी—– हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को पलवल के एमवीएन विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में छात्रों को डिग्रियां प्रदान की। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर 15 पीएचडी एवं अन्य 350 मेधावी छात्र एवं छात्राओं को अभियांत्रिकी, प्रबंधक, विज्ञान, वाणिज्य, विधि, कंप्यूटर साइंस, कृषि विज्ञान और विज्ञान आदि संकायों की उपाधि प्रदान की गई। राज्यपाल द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 3 छात्रों को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र देकर भी सम्मानित किया गया।

    श्री दत्तात्रेय ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थी एवं उनके अभिवाको को बधाई दी। उन्होंने कहा की भविष्य में आप जो भी करें उसमे आदर्श बने। उन्होंने कहा बहुत खुशी है कि उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में छात्राएं भी काफी है। उन्होंने कहा की हमें महिलाओं को सशक्त बनाना है क्योंकि महिलाएं आगे बढ़ेगी तो देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने उच्च शिक्षा जिक्र करते हुए कहा की आजादी के बाद से निरंतर विश्वविद्यालय बढ़ रहे हैं फिर भी आबादी को देखते हुए अभी और विश्वविद्यालय को खोले जाने की जरूरत है। उन्होंने नई शिक्षा नीति का भी जिक्र करते हुए कहा कि अगर हम शिक्षा को अपनी मातृभाषा में ग्रहण करेंगे तो और आगे बढ़ पाएंगे। उन्होंने नैतिक मूल्यों, नई खोज, तकनीक विकास पर भी जोर दिया। विश्वविद्यालय की प्रबंधक संचालक कांता शर्मा, अध्यक्ष वरुण शर्मा, कुलाधिपति संतोष शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा की एमवीएन विश्वविद्यालय की शुरुआत स्वर्गीय गोपाल शर्मा जी ने जिस सपने को लेकर की थी वो साकार हो रहा है। उन्होंने कहा की हमारे अनेकों विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर जे वी देसाई ने कहा की एमवीएन एजुकेशन सोसाइटी की स्थापना 1983 में हुई और उसी को क्रम में आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 2012 में एमवीएन विश्वविद्यालय की स्थापना की गई विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर राजीव रतन ने अंत में मुख्य अतिथि, समस्त प्रशासन, मीडिया, समस्त शिक्षक, एवं गैर शिक्षक गण का धन्यवाद किया।
    1

    2

    3