Close

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय शुक्रवार को राजभवन मे भारत मे चेक गणराज्य की राजदूत डा0 एलिस्का जीगोवा को सम्मानित करते हुए

    Publish Date: नवम्बर 4, 2022

    चंडीगढ़ 04 नवंबर – शुक्रवार को भारत में चेक गणराज्य की राजदूत डा0 एलिस्का जीगोवा ने हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन मे शिष्टाचार मुलाकात की। इस भेंट में उन्होने राज्यपाल से चेक गणराज्य के साथ हरियाणा के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, कृषि, औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्र के सम्बन्धों के बारे विस्तार से चर्चा की।
    राज्यपाल श्री दत्तात्रेय ने कहा कि चेक गणराज्य द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश के विश्वविद्यालयों के साथ समझोते करने से दोनों भारत व चेक गणराज्य में शिक्षा का स्तर और उंचा होगा और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा मिलेगी। इसके साथ-साथ भारत की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए चेक गणराज्य की सरकार द्वारा आगे बढ़ कर कार्य करने से हरियाणा व पूरे भारत में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगी।
    राजदूत डा0 एलिस्का जीगोवा ने बताया कि चेक गणराज्य के कई विश्वविद्यालयों में हिन्दी व संस्कृत विभाग है जहां विद्यार्थियों को ये विषय पढ़ाए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि चेक गणराज्य के सांस्कृतिक दल ने भारत के साथ हरियाणा राज्य में दौरा किया है। इससे एक दूसरे की संस्कृति को बढ़ावा मिला है। उन्होने कहा कि वर्तमान मे चेक गणराज्य व भारत के बीच हर क्षेत्र मे सम्बन्ध मज़बूत हुए हैं।
    इस मुलाकात मे राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने राजदूत डा0 एलिस्का जीगोवा को शाल व श्री कृष्ण भगवान की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। डा0 जीगोवा ने भी राज्यपाल को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
    ANI_3322

    ANI_3332
    कैप्शन – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय शुक्रवार को राजभवन मे भारत मे चेक गणराज्य की राजदूत डा0 एलिस्का जीगोवा को सम्मानित करते हुए।