Close

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय सोमवार को राज भवन में पूर्व राजदूत सरदार गुरजीत सिहॅं द्वारा लिखित ‘‘द हेराम्बी फैक्टर‘‘ (THE HARAMBEE FACTOR) नामक पुस्तक का विमोचन करते हुए

    Publish Date: अक्टूबर 10, 2022

    चण्डीगढ़, 10 अक्तूबरः- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को पूर्व राजदूत सरदार गुरजीत सिहॅं द्वारा लिखित ‘‘द हेराम्बी फैक्टर‘‘ (THE HARAMBEE FACTOR) नामक पुस्तक का विमोचन किया और लेखक को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी.एस. ढेसी व सचिव राज्यपाल श्री अतुल द्विवेदी उपस्थित रहे।
    राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक अफ्रीका के साथ भारत की आर्थिक व विकासात्मक साझेदारी में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी और पाठकों को भारत द्वारा अफ्रीका में किए गए विकास कार्यो की जानकारी से अवगत करवाएगी। इसके साथ पुस्तक के अध्ययन से महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को अफ्रीकी देशों के साथ भारत के सम्बधों की जानकारी मिलेगी जो अन्तराष्ट्रीय सम्बन्धो के लिए ज्ञान वर्धक तो होगी ही साथ ही उनके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में भी लाभदायक सिद्ध होगी।
    पुस्तक के लेखक सरदार गुरजीत सिहॅं जो अफ्रीकन युनियन देशों, किनिया, इथोपिया, इण्डोनेशिया, फिलिपिन्स, जर्मनी सहित कई ऐशियन देशों में राजदूत रहे है ने बताया कि इस पुस्तक में पिछले दो दशक के दौरान भारत के साथ अफ्रीका के आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक सम्बन्धो का विवरण किया गया है। इसके साथ-साथ अफ्रीका के विकास में भारत के योगदान की समीक्षा भी की गई है। दोनों देशो के सम्बन्धों के आधार पर गहन शोध प्रयास के बाद पुस्तक तैयार की गई है।
    उन्होंने ने बताया कि पुस्तक में यह भी दर्शाया गया है कि दोनों देश विकास के सामान्य लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सहकारी भावना से काम करके किस प्रकार से आगे बढ़ सकते हैं। इस प्रकार से यह पुस्तक दोनों देशों की एकजुुटता से काम करने की साझेदारी को प्रतिध्वनित कर सकती है। सरदार गुरजीत सिहॅं के अनुसार यह पुस्तक 2000 से 2020 तक की भारत-अफ्रीका नीति के आधार पर तैयार की गई है। इससे दोनों देशों के सम्बन्धों को और प्रगाढ़ करने में दिशा सूचक का काम करेगी।
    सरदार गुरजीत सिहं ने बताया कि पुस्तक लेखन के लिए अफ्रीका में रह कर व्यवसाय कर रहे लोगों से लम्बी मन्त्रणा की और उनके सभी प्रकार के अनुभवों के आधार पर पुस्तक तैयार की गई। विश्वास है कि यह पुस्तक अफ्रीका देशों के साथ भारत के सम्बन्ध को और आगे बढ़ाएगी।
    1(21)
    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय सोमवार को राज भवन में पूर्व राजदूत सरदार गुरजीत सिहॅं द्वारा लिखित ‘‘द हेराम्बी फैक्टर‘‘ (THE HARAMBEE FACTOR) नामक पुस्तक का विमोचन करते हुए। साथ में हैं मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी.एस ढेसी।