Close

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर राजभवन मे महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए

    Publish Date: सितम्बर 23, 2022

    चण्डीगढ़ 23 सितम्बर – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री कमल गुप्ता, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे.पी. दलाल, भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, करनाल के सांसद श्री संजय भाटिया व जवाहर यादव उपस्थित थे।
    राज्यपाल ने कहा कि देश कभी भी राव तुलाराम के बलिदान को भुला नहीं सकता। ऐसे सैनानियों के हम सदैव ऋणी रहेंगें। उन्होंने कहा कि देश में आज आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न है। यह जश्न देश वीर शहीदों की बदौलत ही मना रहा हैं। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम को याद करते हुए कहा कि सभी वीर योद्धाओं की शहादत की बदौलत आज हम आजादी की खुली फिजा में सांस ले रहे हैं। 1857 की क्रान्ति में राव तुला राम ने अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया। जिससे देशभर के लोगों का मनोबल बढ़ा और पूरे देश में राष्ट्रीय एकता की बयार चली।
    मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज पूरा देश महान स्वतंत्रता सेनानी को याद कर रहा है। महान स्वतंत्रता सेनानी राजा राव तुलाराम व सभी वीर शहीद आज युवाओं के आदर्श हैं। इसी की बदौलत आज देश की सेना में हर दसवां सैनिक हरियाणा का है। स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए लड़े गए युद्ध की बात की जाए या फिर स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद के युद्धों का जिक्र हो तो प्रदेश के वीर सैनिकों ने सदैव राष्ट्रीय सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
    उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की है कि वे आदर्श वीर शहीदों के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर देश के लिए कार्य करें। यही हमारे शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    3

    4

    5

    6