Close

    राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय राजभवन में भारत के उप-राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते हुए

    Publish Date: मई 6, 2022

    चण्डीगढ़, 6 मई- भारत के उप-राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को हरियाणा राजभवन पहुंचकर राजभवन परिसर में पौधारोपण किया। राजभवन पहुंचने पर उनका हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता व राज्यपाल के सचिव श्री अतुल द्विवेदी ने बूके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भंगवत मान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    उप-राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू ने राजभवन परिसर में पीपल का पौधा रोपित किया। हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आंवला, मुख्यमंत्री हरियाणा श्री मनोहर लाल ने बरगद, पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित ने जामुन, पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भंगवत मान ने अशोका, उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने अमरूद व हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने बेल के पौधे लगाए। इस प्रकार से परिसर में पंजवटी के साथ-साथ फलदार पौधे भी लगाए गए। हरियाणा में इस समय वन विभाग द्वारा भी पंचवटी लगाई जा रही है। पंचवटी के सभी पौधे ज्यादा आक्सीजन प्रदान करते हैं।
    उप-राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू ने राजभवन के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ समूह चित्र भी करवाया। राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने उप-राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू को शाल व पेंटिग भेंट कर सम्मानित किया।

    GSS_5640
    भारत के उप-राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू हरियाणा राजभवन परिसर में पौधारोपण करते हुए। साथ में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल हैं।
    GSS_5729
    हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा राजभवन में भारत के उप-राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू को शॉल भेंट कर सम्मानित करते हुए।
    GSS_5733
    हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा राजभवन में भारत के उप-राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू को पेंटिग भेंट कर सम्मानित करते हुए। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री हरियाणा श्री मनोहर लाल, पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भंगवत मान, उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला व हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता मौजूद रहे।
    GSS_5650
    हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय राजभवन में पौधारोपण करते हुए।