Close

    भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दूरभाष के माध्यम से राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी

    Publish Date: जून 12, 2022

    चण्डीगढ़ 12 जून। भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दूरभाष के माध्यम से राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने राज्यपाल के अच्छे स्वास्थ्य व प्रसन्न जीवन की कामना की। इसी प्रकार केन्द्रीय गृह मंत्री जी अमित शाह व मुख्यमंत्री हरियाणा ने दूरभाष के माध्यम से जन्म दिन की बधाई देते हुए अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। देश के सभी राज्यों के राज्यपालों व गणमान्य हस्तियों ने जन्म दिवस की बधाई दी। राज्यपाल श्री दत्तात्रेय ने सभी हस्तियों का जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पर धन्यवाद किया।