Close

    गणतन्त्र दिवस पर राजभवन हरियाणा में ऐट होम कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    Publish Date: जनवरी 26, 2023

    चण्डीगढ़ 26 जनवरीः- गणतन्त्र दिवस पर राजभवन हरियाणा में ऐट होम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय एवं लेडी गर्वनर श्रीमती बंडारू दत्तात्रेय प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे।
    इस कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित विशेष रूप से शामिल हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली, श्रम राज्यमंत्री श्री अनूप धानक, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की और जलपान ग्रहण किया।
    इस दौरान हरियाणा मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डाॅ अमित अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

    at home 2
    हरियाणा राजभवन में ऐट होम कार्यक्रम में उपस्थित राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, लेडी गवर्नर श्रीमती बंडारू वसंथा, पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेन्द्र सिंह बबली, श्रम राज्यमंत्री श्री अनूप धानक, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा, मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल।
    at home 1
    हरियाणा राजभवन में ऐट होम कार्यक्रम में राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, लेडी गर्वनर श्रीमती बंडारू वसंथा, पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता उपस्थित रहे।